Saket Kiski Kavya Kriti Hai:हमारे देश में कई ऐसे काव्य लिखे गए हैं। जिन्हें आज भी लोग पढ़ना पसंद करते हैं काव्य के माध्यम से लोगों को कई प्रकार के नए संकेत मिलते हैं। इतना ही नहीं काव्य को पढ़कर अब लोग अपने जिंदगी की नई राह का चयन करते हैं और उनमें जो काव्य लिखे होते हैं।
उनको अपने जीवन में उतार कर अपने जीवन को निखारने का प्रयास करते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको Saket Kiski Kavya Kriti Hai (साकेत किसकी काव्य कृति है?) के बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
साकेत काव्य का रूप क्या था?
साकेत बारह सर्गों का महाकाव्य तथा वृहद प्रबंधकाव्य है। साकेत का कथानक रामकथा पर आधारित है लेकिन रामकथा का वर्णन करना कवि का उद्देश्य नहीं है। साकेत का मुख्य उद्देश्य रामकथा में उपेक्षित पात्रों को प्रकाश में लाना है। ‘साकेत‘ की कथा रामायण की ही कथा है।
Saket Kiski Kavya Kriti Hai: साकेत किसकी काव्य कृति है?

गुप्तजी की दूसरी महत्त्वपूर्ण प्रसिद्ध रचना ‘साकेत‘ 1931 में प्रकाशित हुई थी।
साकेत मैथिलीशरण गुप्त रचित महाकाव्य का नाम है। इसका प्रथम प्रकाशन सन् 1931 में हुआ था। इसके लिए उन्हें 1932 में मंगलाप्रसाद पारितोषिक प्राप्त हुआ था।
साकेत काव्य के बारे में कुछ जानकारी
साकेत राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की अमर कृति है। इसकी रचना वैदर्भी काव्यात्मक गीति शैली में हुई हैं। इसे द्विवेदी युग की सर्वश्रेष्ठ रचना माना जाता हैं। इस कृति में हिन्दुस्तान के आराध्य अयोध्याधिपति प्रभु श्रीराम के भाई लक्ष्मण की पत्नी श्रीमति उर्मिला के विरह का जो चित्रण गुप्त जी ने किया है वह अत्यधिक मार्मिक और गहरी मानवीय संवेदनाओं और भावनाओं से ओत-प्रोत है।
साकेत श्रीरामकथा पर आधारित है, किन्तु इसके केन्द्र में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला है। साकेत में कवि ने उर्मिला और लक्ष्मण के दाम्पत्य जीवन के हृदयस्पर्शी प्रसंग तथा उर्मिला की विरह दशा का अत्यन्त मार्मिक चित्रण किया है, साथ ही कैकेयी के पश्चात्ताप को दर्शाकर उसके चरित्र का मनोवैज्ञानिक एवं उज्ज्वल पक्ष प्रस्तुत किया है।
यह भी पढ़े:
- Chintan Ka Sandhi Vichchhed: चिंतन का संधि विधेद क्या होता है?
- Videshi Vyapar Se Kya Aashay Hai: विदेशी व्यापार से क्या आशय है?
- Tai Kaise Bante Hain: टाई कैसे बांधते हैं?
- महावीर स्वामी किस वंश के थे? : Mahaveer Swami Kis Vansh Ke The
- Kargil Ki Ladai Kab Hui Thi: कारगिल की लड़ाई कब हुई थी?
- Hind Chin Ka Arth Kya Hai: हिंद चीन का अर्थ क्या है?
निष्कर्ष
आज के आर्टिकल में हमने आपको Saket Kiski Kavya Kriti Hai (साकेत किसकी काव्य कृति है?) के बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है, की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपको हमारे इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट में बता सकते है।