Munshi Premchand Ka Vastavik Naam Kya Hai: मुंशी प्रेमचंद का नाम तो हर कोई व्यक्ति जानता है। मुंशी प्रेमचंद की लोकप्रियता देश भर में छाई हुई है। मुंशी प्रेमचंद जो भारत के एक लोकप्रिय लेखक रह चुके हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंशी प्रेमचंद का वास्तविक नाम क्या है?(Munshi Premchand Ka Vastavik Naam Kya Hai) इसके बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
मुंशी प्रेमचंद का वास्तविक नाम क्या है? | Munshi Premchand Ka Vastavik Naam Kya Hai
प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 को वाराणसी जिले (उत्तर प्रदेश) के लमही गाँव में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम आनन्दी देवी तथा पिता का नाम मुंशी अजायबराय था जो लमही में डाकमुंशी थे। उनका वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था।
मुंशी प्रेमचंद का जीवन
इसके कारण उनका प्रारम्भिक जीवन संघर्षमय रहा। प्रेमचंद के जीवन का साहित्य से क्या संबंध है इस बात की पुष्टि रामविलास शर्मा के इस कथन से होती है कि- “सौतेली माँ का व्यवहार, बचपन में शादी, पण्डे-पुरोहित का कर्मकाण्ड, किसानों और क्लर्कों का दुखी जीवन-यह सब प्रेमचंद ने सोलह साल की उम्र में ही देख लिया था। इसीलिए उनके ये अनुभव एक जबर्दस्त सचाई लिए हुए उनके कथा-साहित्य में झलक उठे थे।
उनकी बचपन से ही पढ़ने में बहुत रुचि थी। 13 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने तिलिस्म-ए-होशरुबा पढ़ लिया और उन्होंने उर्दू के मशहूर रचनाकार रतननाथ ‘शरसार’, मिर्ज़ा हादी रुस्वा और मौलाना शरर के उपन्यासों से परिचय प्राप्त कर लिया। उनका पहला विवाह पंद्रह साल की उम्र में हुआ। 1906 में उनका दूसरा विवाह शिवरानी देवी से हुआ जो बाल-विधवा थीं।
वे सुशिक्षित महिला थीं जिन्होंने कुछ कहानियाँ और प्रेमचंद घर में शीर्षक पुस्तक भी लिखी। उनकी तीन सन्ताने हुईं-श्रीपत राय, अमृत राय और कमला देवी श्रीवास्तव। 1898 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे एक स्थानीय विद्यालय में शिक्षक नियुक्त हो गए। नौकरी के साथ ही उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। उनकी शिक्षा के सन्दर्भ में रामविलास शर्मा लिखते हैं कि- “1910 में अंग्रेज़ी, दर्शन, फ़ारसी और इतिहास लेकर इण्टर किया और 1919 में अंग्रेजी, फ़ारसी और इतिहास लेकर बी. ए. किया।
निष्कर्ष
आज के आर्टिकल में हमने आपको मुंशी प्रेमचंद का वास्तविक नाम क्या है?(Munshi Premchand Ka Vastavik Naam Kya Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।
यह भी पढ़े:
- Islam Dharm Kitna Purana Hai: इस्लाम धर्म कितना पुराना है?
- महावीर स्वामी किस वंश के थे? : Mahaveer Swami Kis Vansh Ke The
- Kargil Ki Ladai Kab Hui Thi: कारगिल की लड़ाई कब हुई थी?
- Hind Chin Ka Arth Kya Hai: हिंद चीन का अर्थ क्या है?