RC Full Form In Hindi

Photo of author

RC क्या है?

RC को हम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Registration Certificate) के रूप में जानते है।
आरसी (RC) की फुलफॉर्म “Vehicle Registration Certificate (व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट)” होता है जिसका हिंदी में अनुवाद “वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र” होता है|
जिस प्रकार से हम आम इंसानों की जान पहचान के लिए दस्तावेज बनाए जाते हैं जैसे वोटिंग कार्ड, आधार कार्ड वैसे ही वाहनों की पहचान के लिए उनके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी बनाए जाते हैं। यह एक प्रकार के नामकरण दस्तावेज होते हैं, जिससे हमें ज्ञात होता है कि वह किसका है, किसके नाम से रजिस्टर्ड है, वाहन कब खरीदा गया तथा इसकी चलाने की अंतिम तिथि कब तक है। आरसी पर अंकित परिवहन विभाग संबंधित और भी नंबर दिए जाते हैं जो वाहन से संबंधित होते हैं।
इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए आपको बताएंगे RC दस्तावेज का क्या महत्व है, इसे कैसे प्राप्त किया जाता है तथा कौन प्राप्त कर सकता है।
भारत में पेट्रोल डीजल एलपीजी गैस तथा बिजली की सहायता से चलने वाले सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है इसके माध्यम से हमें ज्ञात होता है कि वाहन किसके नाम से रजिस्टर है।
RC होना क्यों अनिवार्य है?
विश्व में बढ़ती आबादी के साथ साथ वाहनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है उसी के साथ साथ वाहनों की चोरियां भी बढ़ती जा रही है और साथ-साथ वाहनों का दुरुपयोग भी बढ़ता जा रहा है। इन सभी की रोकथाम के लिए आरसी का होना बहुत जरूरी है।
जैसे ही आप नया या पुराना वाहन खरीदते हैं आपको किसी भी क्षेत्र के ऑल की ओर से सत्यापित आरसी प्रदान की जाएगी बिना आरसी के वह वाहन अमान्य होता है। तकनीकी क्षेत्र में विश्व ने आज के समय में बहुत तरक्की कर ली है हम सभी किसी भी वाहन की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं या फिर आरटीओ से संबंधित दी गई वेबसाइट पर जाकर किसी भी वाहन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
आरसी प्राप्त करने के लिए आप को वाहन खरीदना पड़ेगा जिसके लिए आरटीओ (RTO) द्वारा आपके पास पहले से निर्मित ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है अन्यथा आप के नाम से कोई भी वाहन रजिस्टर्ड नहीं होगा।

RC के माध्यम से हमें जानकारी मिल सकती है कि वाहन किस क्षेत्र से संबंधित है, वाहन कौन सा है तथा उस वाहन का मालिक कौन है।
समय के साथ-साथ जैसे-जैसे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे ही वाहनों की चोरियां और वाहनों का दुरुपयोग भी बढ़ता जा रहा है। उन सब को रोकने तथा चोरियों से बचाने के लिए वाहन की आरसी (RC) का होना बहुत जरूरी होता है।
आरसी एक प्रकार का वाहन परिचय पत्र ही होता है, जो हमें वाहन की पूर्ण जानकारी प्रदान करवाता है।
वाहन संबंधित कार्यों और वाहन खरीदते समय या वाहन के आधार पर अगर हमें ऋण लेने की जरूरत पड़े तो उसके लिए भी वाहन की आरसी का होना जरूरी है अन्यथा आप ऋण लेने के पात्र नहीं होंगे।
किसी कारणवश अगर वाहन के दस्तावेज खो जाए तो भी हम हमारे संबंधित आरटीओ (RTO) में जाकर वाहन की जानकारी तथा स्वयं के दस्तावेज जमा करवा कर नई आरसी बनवा सकते हैं। इसके लिए हमें निश्चित करना पड़ता है कि आरटीओ द्वारा मांगी गई दस्तावेजों की सूची अथवा जानकारी हम पूर्ण रूप से सही तरीके से आरटीओ को सौंपें, अन्यथा आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है, जिसके तहत आपको भारी जुर्माना अथवा जेल की सजा भी हो सकती है।
conclusion
एक वाहन चालक के पास की RC का होना अनिवार्य है, अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जाती है। वाहनों की चोरियों को रोकने के लिए RC बनाई गई है। RC के बारे में हमने हमने आपको पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। आशा करती हूं आपको मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा अगर कोई सवाल हो तो कमेंट सेक्शन है जरूरत है।

Leave a Comment