BRC full form in Hindi: BRC की फुल फॉर्म क्या होती है?

Photo of author

BRC full form in Hindi: हम अपनी सामान्य भाषा में कई तरीके के अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते है। लेकिन ज्यादातर लोग इनकी फुल फॉर्म नही जानते है। आज के आर्टिकल में हम आपको BRC full form in Hindi (BRC की फुल फॉर्म क्या होती है?)के बारे में जानकारी देने कर प्रयास करेंगे।

BRC क्या है? | BRC Kya Hai?

BRC full form in Hindi: वैसे तो किसी भी शॉर्ट फॉर्म के अनेकों मतलब निकलते हैं जो विभिन्न प्रकार के वर्गों अथवा क्षेत्रों से संबंध रखते हैं और उन शब्दों का उन क्षेत्रों के अनुसार अनुवाद कर जानकारियां जुटाई जा सकती है।

परंतु हम जिन शब्दों के बारे में आपको जानकारी देते हैं वे सब चुनिंदा और बहुत ही गहन अध्ययन करके जानकारियां प्राप्त कर आप लोगों तक पहुंचाई जाती है। इसी प्रकार आज बात करने वाले हैं एक विशेष टॉपिक पर BRC है।

BRC full form in Hindi: BRC की फुल फॉर्म क्या होती है?

BRC full form in Hindi: BRC की फुल फॉर्म क्या होती है?
BRC full form in Hindi: BRC की फुल फॉर्म क्या होती है?

BRC full form in Hindi: BRC का पूरा नाम “Block Resource Cordinator” है। पूर्व में सहायक basic education officer के उत्तरदायित्वों में teaching level का निरीक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्तर सुनियोजित करना था। परन्तु विद्यालयों की संख्या एवं छात्रों के प्रवेश में एकदम बढ़ोतरी हो जाने के कारण शैक्षिक दुनिया की रूपरेखा basic education officer के नियन्त्रण से बाहर होने लगीं।

जिसके परिणामस्वरूप शिक्षा के क्षेत्र में विकट की स्थितियां पैदा हो गयी। इसलिए ऐसी असामान्य परिस्थितियों के संशोधन हेतु कोठारी आयोग ने विद्यालय को समूह के रूप में परिकल्पिक करते हुये ” विद्यालय क्लस्टर” की अवधारणा के अनुसार हर एक स्कूल में एक ” समिती” गठन की सलाह दी, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार हो सके।

“उत्तर प्रदेश बेसिक परियोजना” के अन्तर्गत DIETS का उत्तरदायित्व जनपद लेवल पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना एवं शैक्षणिक गतिविधियों को सुधार करना है। Block level पर ब्लाक संसाधन केन्द्र एवं NPRC level पर न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र शैक्षिक गतिविधियों को सहयोग करने, अध्यापकों एवं स्कूलों का मार्गदर्शन करने एवं विद्यालय स्तर पर गुणवत्ता हेतु प्रबन्धन में रोक-टोक करने के उद्देष्य से स्थापित किये गये हैं। इस परियोजना के अन्तर्गत NPRC कोठारी आयोग के विद्यालय समूह की परिकल्पना को अभिव्यक्त करते हैं।

BRC के बारे महत्वपूर्ण जानकरी

BRC full form in Hindi: परियोजना उत्तरदायित्वों को BRC / NPRC की दिनों दिन गतिविधियों के अनुसार क्रियान्वित किये जाने हेतु BRC समन्वयक एवं NPRC समन्वयक के पद सृजित किये गये हैं। BEO यानी basic education organisation में मात्र एक BRC समन्वयक का पद था किन्तु DPEP – ।। यानी जनपदीय प्राथमिक शिक्षा परियोजना श्रृंखला – दो में BRC समन्वयक पद के साथ ही सहायक BRC – समन्वयक का पद भी सृजित किया गया जबकि DPEP – ।।। में BRC level पर इन पदों के साथ ही दो सहायक समन्वयकों के पद भी सृजित किये गये।

सम्प्रति परियोजना अनुमोदन परिषद द्वारा, BRC / NBRC के ढ़ांचे को दृढ़ीकृत करने हेतु GOI के विद्यमान मानकों में बदलाव किया गया है तथा विषयानुसार प्रशिक्षण हेतु 6 block संसाधन व्यक्तियों हेतु विषिष्ट प्रशिक्षण के साथ – साथ CWSN हेतु एक-2 संसाधन व्यक्ति , की व्यवस्था की गयी तथा MIS प्रभारी एवं एक लेखाकार कम सहयोगी कर्मी भी रखा गया ताकि सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन हो सके।

BRC- समन्वयक एवं NPRC- समन्वयक की भूमिका मुख्यतः शैक्षिक है। उनके द्वारा शैक्षिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है, अध्यापकों हेतु ‘ मानक- पाठ’ प्रस्तुत किया जाता है एवं पठन – पाठन हेतु स्थानीय रूप से उपलब्ध कम से कम लागत वाले T.L.M. विकसित किये जाते हैं। उनके द्वारा पठन – पाठन को सुविधापूर्ण बनाने हेतु अनुकूल वातावरण बनाया जाता है एवं उनके द्वारा बच्चों के विद्यार्जन की अभिवृद्धि के लिए अध्यापकों को मार्गदर्शन दिया जाता है।

इस प्रकार से BRC- समन्वयक एवं NBRC- समन्वयक की महत्त्वपूर्ण भूमिकाओं के दृष्टिगत उनका चयन सावधानी के साथ किया जाना जरूरी है। इस प्रकार से BRC/ NPRC समन्वयकों के चयन हेतु सुनियोजित चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत लिखित परीक्षा एवं interview किया गया है।

BRC full form in Hindi: BRC – समन्वयक के चयन हेतु ABSA, जिला समन्वयक एवं DIET के प्रतिनिधि के समन्वित प्रयासों से सम्बन्धित BRC पर विविध कार्यशालायें आयोजित की जाती हैं। इच्छुक अध्यापक को इन कार्यशालाओं में आमंत्रित किया जाता है और उनकी screening exam’s सम्पन्न की जाते है। अभ्यर्थियों से सम्बन्धित DIET के अनुसार आवेदन पत्र माँगा जाता है जिसे सूचीबद्ध किया गया।

यह भी पढ़े: HRA full form in hindi | HRA की फुल फॉर्म क्या होती है?

समस्त BRC से चयनित सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के नामांकन प्राप्त होने के बाद उन्हें लिखित परीक्षा हेतु आमंत्रित किया गया। यह लिखित परीक्षा अभ्यर्थियों के विषय सम्बन्धी ज्ञान, उनकी अध्यापन प्रणाली , बच्चों के प्रति उनकी अभिरूचि एवं आचार – व्यवहार और दिनोदिन की अध्यापन समस्याओं के समाधान में उनकी क्षमता के आंकलन के लिए सम्पन्न की जाती है।

अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ जाने की स्थिति में अन्य DIET संकायों से सहयोग प्राप्त किया जाता है। 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 30-30 की टोली में कार्यशाला में सहभागिता हेतु आहूत किया जाता है। यह कार्यशाला अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिरूचि, उनके पारस्परिक सूचना उनके आचार व्यवहार और उनके समय- प्रबन्धन के आंकलन के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

अभ्यर्थियों को उनके व्यक्तित्व एवं अभिरूचि परीक्षण सम्बन्धी interview हेतु भी बुलाया गया। साथ ही चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता का सावधानीपूर्वक निर्वाह किया जाता है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची विशेषज्ञ BSA के माध्यम से DIET को उपलब्ध करायी गयी। समस्त चयनित अभ्यर्थियों को श्रेणी क्रम के अनुसार सूचीकृत किया गया।

BRC full form in Hindi: BRC एवं NBPRC के आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु यथेष्ट भौतिक एवं आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। यथा – इन्हें TV, VCR, जेनरेटर सेट, दृष्य – श्रव्य सामग्री, पुस्तकें, पत्रिकायें, दरी, कुर्सियां, टेबल, अलमारी, यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता आदि उपलब्ध कराया जा रहे है। इस हेतु अलग से वित्त समिति है, NBSA समिति के अध्यक्ष हैं जो वित्त समिति के सहयोग से धन व्यय हेतु नियुक्त हैं। इस प्रकार से BRC एवं NPRC उपयुक्त भवनों में कार्यरत है और समस्त संसाधनों सहित शैक्षिक क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं।

इन केन्द्रों में संगीत के उपकरण भी उपलब्ध हैं जिनकी सहायता से BRC एवं NPRC समन्वयक अध्यापकों को ग्रामीण क्षेत्रों में उपयुक्त वातावरण का निर्माण करने में सहायता करते है। BRC एवं NPRC समन्वयक महिलाओं व पुरूषों के निमित्त कार्यक्रमों के समाधान हेतु अभियान का भी आयोजन कर सकते है। इस प्रकार से BRC एवं NPRC बच्चों की विद्यार्जन प्रक्रिया एवं उनकी हर क्षेत्र की प्रोन्नति हेतु लगातार कार्यरत हैं।

परियोजना के उत्तरदायित्वों को BRC/ NPRC की दिनोदिन की गतिविधियों के अनुसार क्रियान्वित किये जाने हेतु BRC समन्वयक एवं NPRC समन्वयक के पद सृजित किये गये हैं। BIP यानी ‘बेसिक शिक्षा परियोजना’ में मात्र एक BRC- समन्वयक का पद है किन्तु DPEP- ।। यानी जनपदीय प्राथमिक शिक्षा परियोजना श्रृंखला- दो में BRC- समन्वयक पद के साथ ही सहायक BRC- समन्वयक का पद भी नियुक्त किया गया है, जबकि DIP- ।।। में BRC स्तर पर इन दो पदों के साथ ही दो सहायक समन्वयकों के पद भी सृजित किये गये हैं। वर्तमान में BRC level पर 7 सह-समन्यक कार्य कर रहे है।

विद्यालय स्तर पर अध्यापकों के समर्थन हेतु BRC एवं NORC समन्वयकों का सशक्तिकरण एवं क्षमता निर्माण अति महत्वपूर्ण है। अध्यापकों के आधारभूत प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत इनका ‘समर्थन’ शैली के अन्तर्गत 3 दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इस प्रशिक्षण योजना में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित थे :-

सुनियोजन

BRC full form in Hindi: इस कार्यशाला में समन्वयकों को वार्षिक योजना, त्रैमासिक योजना एवं मासिक योजना के विकसित करने के कौषल में प्रशिक्षित किया गया। उन्हें प्रशिक्षण सत्र एवं प्रगति विवरण विकसित करने की भी योजना सिखाई गयी। उन्हें विद्यालय निरीक्षण करने तथा अध्यापकों को शैक्षिक समर्थन देने, प्रषिक्षण, बैठक, कार्यशाला, यात्रा, पर्यवेक्षण, अभिलेखीकरण जैसे कार्य पूरा करने से परिचित कराया गया। उन्हें प्लान चार्ट से भी परिचित कराया गया, जिससे वे अपनी आगामी कार्यशैली को सुनिश्चित कर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर सकें।

वित्तीय प्रषिक्षण

BRC/ NPRC समन्वयकों को cashbook पूर्ण करने व इसके रख- रखाव, आय- व्ययक विवरण तैयार करने एवं वित्तीय रूप-पत्रों को भरने तथा इसके रख- रखाव का वित्तीय प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। BRC समन्वयकों एवं NPRC समन्वयकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक लेखाकार द्वारा यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता, Quotation आमंत्रण, तुलनात्मक तालिका बनाने, सामग्री प्रापक आदेश एवं bill भुगतान विधि का प्रशिक्षण दिया गया

कार्यशाला परिकल्पना

विद्यार्जन एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासकीय प्रबन्धन को लेकर पारम्परिक सोच एवं व्यवहार को नवीन दृष्टिकोण प्रदान करने के उद्देष्य से BRC- समन्वयकों/ NPRC- समन्वयकों, BSA, विशेषज्ञ BSA, उप BSA, सहायक BSA एवं DIET प्रवक्ताओं की एक कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें कार्यशाला की परिकल्पना पर प्रशिक्षण दिया गया।

शैक्षिक समर्थन एवं पर्यवेक्षण

शैक्षिक समर्थन एवं पर्यवेक्षण, इस प्रकार से NPRC समन्वयकों को महिने में एक बार समस्त प्राथमिक विद्यालयों तथा BRC समन्वयकों एवं सहायक समन्वयकों को महिने में 20 प्राथमिक विद्यालयों का भ्रमण करना होता है।

Conclusion

आशा करता हूं आपको मेरा BRC full form in Hindi आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल आज हमने BRC full form in Hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जाना और समझा। आगे भी इस प्रकार के विषयों से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए अन्य सभी प्रकार के आर्टिकल पढ़ें तथा आर्टिकल पर अपने विचार व्यक्त कर कमेंट सेक्शन में हमें बताएं। अन्य प्रकार कि किसी भी जानकारी प्राप्त करने हेतु हमें पूछें तथा ऐसे विषयों पर आपके पास अन्य कोई भी लाए हो तो हमें बताएं।

Leave a Comment