PNR की फुल फॉर्म क्या होती है? | PNR FULL FORM IN HINDI

Photo of author

PNR FULL FORM IN HINDI: कभी आपने रेल या हवाई यात्रा में अपना सीट बुक कराया है। तो आपको पीएनआर नंबर के बारे में आवश्य पता होगा। आपके ट्रेन के टिकट में भी ऊपर में PNR नंबर दिया होता है क्या आपको पता है ये क्या होता है? अगर नहीं पता तो इस आर्टिकल में हम आपको पीएनआर के बारे में बताने जा रहे है। 

What is PNR 

PNR यात्री का एक आरक्षण नंबर होता है जो कंप्यूटर प्रणाली के डाटाबेस में सुरक्षित जमा किया जाता है। यह दस अंक का नंबर होता है। जिससे यात्री के साथ कितने सदस्य और सीट का पता चलता है। इसमें यात्रियों के बहुत सारे व्यक्तिगत रिकॉर्ड नाम ,पता और फोन नंबर भी शामिल होते है। ये PNR सिस्टम रेलवे और एयरलाइन में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यात्रियों की पहचान की जाती है। हम रेलवे और एयरलाइंस में जब भी अपना सीट आरक्षित करवाते हैं तो टिकट के साथ हमें पीएनआर नंबर भी दिया जाता है। जिससे हमारी सीट की  और हमारी पहचान होती है। आज के डिजिटल जमाने में हम PNR नंबर की मदद से अपनी रेलवे में आरक्षित की गई सीटों के बारे में मोबाइल से भी पता कर सकते। 

PNR Full Form In Hindi

  1. Full form of PNR in English :- Passenger name record.
  2. Full form of PNR in Hindi :- यात्री का नाम रिकॉर्ड।

PNR नंबर 10 अंकों का यूनिक नंबर होता है इससे यात्री का पहचान कंप्यूटर में स्टोर हो जाती है। PNR नंबर की प्रक्रिया सबसे पहले एयरलाइंस द्वारा जारी किया गया था। जिससे यात्री की पहचान और सीट की जानकारी पता करने में आसानी होती है। एयरलाइंस द्वारा बनाया गया बहुत ही अच्छा सिस्टम यात्री की भी मदद करता है। टिकट की बुकिंग करते वक्त यात्री को पीएनआर नंबर देना अनिवार्य होता है। पीएनआर की जांच एस एम एस और आरक्षण चाट द्वारा भी की जाती है।

निष्कर्ष 

पीएनआर नंबर रेलवे और एयरलाइन में बहुत  सहायता कर रही है। यात्री को यात्रा के पूर्व टिकट में पीएनआर नंबर दिया जाता है। सभी व्यक्ति को अलग-अलग पीएनआर नंबर दिया जाता है।परंतु एक व्यक्ति के साथ जो  सदस्य यात्रा में टिकट बुक कराते हैं उनका पीएनआर नंबर एक ही टिकट में होता है।

Read Also: DDT Full Form In Hindi

                          

Leave a Comment